Kota : कोटा से दानापुर होली स्पेशल में बढ़ाया गया कोच*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान
कोटा 02 मार्च,2023। रेल प्रशासन कोटा मंडल द्वारा होली के त्योहार में अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से कोटा से दानापुर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं 09817/09818 होली स्पेशल ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के 19 कोच को बढ़ाकर 23 कोच कर दिया गया है । अब इस गाड़ी में वातानुकूलित ट्री टियर 06 कोच, वातानुकूलित टू टियर 01 कोच, प्रथम श्रेणी वातानुकूलित 01 कोच, स्लीपर 11 कोच, सामान्य श्रेणी 02 कोच एवं 02 एसएलआर सहित कुल 23 आईसीएफ कोच होंगे। जिससे यात्रियों को होली के इस सीजन में भीड़ से राहत मिल सके ।
गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओ में दि साप्ताहिक रूप में दिनांक 04 मार्च एवं 10 मार्च,2023 को कोटा से और 05 मार्च एवं 11 मार्च,2023  दानापुर से दो-दो ट्रिप चलेगी जो मंडल के कोटा, बारां, छबरा गुगोर एवं रूठियाई स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी । 
 गाड़ी सं 09817 कोटा से दानापुर के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 09:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:45 बजे गन्तव्य को पहुंचेगी और वापसी गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा के लिए प्रस्थान अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:00 बजे कोटा पहुंचेगी ।
 *गाड़ी के हाल्ट -* यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
      इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए कोच को बढ़ाया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन एवं बढ़ाये गये कोच की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।