संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में कोविड की तीसरी लहर के खतरें से निपटने की तैयारी का जायजा लिया। विभिन्न वार्डो में जाकर व्यवस्थाएं देखी तथा आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर सुबह अचानक जिला अस्पताल जा पहुंचीं। उन्होंने वहां बच्चों के वार्ड में भीड़ देख कर पुराने वार्ड में बच्चों को शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने मेडिकल वार्ड, जनाना एवं अन्य वार्डो तथा उपभोक्ता भंडार का निरीक्षण किया। मदर मिल्क बैंक का भी निरीक्षण किया और कहा कि इसी तरह पूरे अस्पताल की सूरत होनी चाहिए। अस्पताल में उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था मे सुधार के निर्देश पीएमओ को दिए। परिसर में मवेशियों के विचरण को देखकर उन्होंने कहा कि इन पर रोक लगाएं, कोई मवेशी यहां नजर नहीं आना चाहिए।
फोटो कैप्शनः- निरीक्षण करती जिला कलक्टर