विकसित भारत संकल्प यात्रा से आमजन हो रहे लाभान्वित
-जन प्रतिनिधियों, केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने किया ग्रामीण शिविरों का निरीक्षण
कोटा 18 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को ग्राम पंचायत भांण्डाहेडा, रेलगांव, देवली, ढोटी एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर पहुंची एवं शिविर लगाए गए। शिविरों में विधायक सांगोद हीरालाल नागर एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने शिरकत की। भारत सरकार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रांजल चंद्रा, निदेशक नागरिक उड्यन मंत्रालय ने ग्राम पंचायत ढोटी में मुख्य शिविर एवं चौमा मालियान में आयोजित प्री कैम्प का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत भांडाहेडा में सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने आमजन को केन्द्र सरकार की संचालित सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, स्थानीय प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। चिकित्सा विभाग द्वारा टीबी स्क्रीनिंग, एनिमिया जांच, आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण किया गया। एचपी गैस एजेन्सी द्वारा उज्ज्वला गैस योजना में रजिस्ट्रेशन कर ग्राम पंचायत भाण्डाहेडा में 9 एवं ग्राम पंचायत रेलगांव में 12 नये गैस कनेक्शन वितरित किये गये। कृषि विभाग एवं लीड बैंक बीआरकेजीबी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पंजीयन एवं वितरण किया गया। सरपंच धनश्याम यादव, उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीणा, खण्डविकास अधिकारी काशीराम जाट, तहसीलदार वैभव सेटी एवं स्थानीय जनसमूह द्वारा विकसित भारत संकल्प रथ का स्वागत किया गया।
नोडल अधिकारी ममता तिवाडी ने बताया कि ग्राम पंचायत ढोटी में शिविर के दौरान 563 व्यक्तियों की स्वास्थ्य की जांच की गई। 350 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। पांच लाभार्थियों को उज्जवला योजना के तहत गैस किट वितरित की। 70 लोगों को माय भारत वांलिंटियर में पंजीकृत किया गया। आठ आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। ग्राम पंचायत देवली में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 12 महिला एवं 3 छात्रों को सम्मानित किया गया। शिविर में 1090 आयुष्मान कार्ड एवं 18 मृदा कार्ड जारी किए गए।
ये रहे उपस्थित-
शिविरों में जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान पंचायत समिति सुल्तानपुर कृष्णा शर्मा, सांगोद के जयवीर सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत रेलगांव सुलोचना मेहरा, पंचायत समिति सदस्य विजय लक्ष्मी तिवारी, उपखंड अधिकारी सांगोद दिव्यराज सिंह चुंडावत, खंड विकास अधिकारी मजहर इमाम सहित विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
स्वयं सहायता समूह से होंगी महिलाएं सशक्त-
नोडल अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान खैराबाद की ग्राम पंचायत असकली में स्वयं सहायता समूह को 1.5 लाख की राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है एवं महिलाओं को सुदृढ़ करने के विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत असकली, खैराबाद में स्वयं सहायता समूह योजना में गांव की दस महिलाओं द्वारा लड्डू गोपाल स्वयं सहायता समूह के नाम से समूह बनाया गया जिसके अंतर्गत समूह को 1.5 लाख रू की राशि प्रदान की गई ताकि वह स्वयं आत्मनिर्भर बन राष्ट्र विकास में अपना योगदान दे सकें।