शिविरों में उमड़ रहे आमजन, मिल रहा योजनाओं का लाभ
कोटा 26 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में 10 एवं शहरी क्षेत्र में 2 स्थानों पर प्रचार वाहन गतिविधियां हुई एवं शिविर लगाए गए। शिविरों में जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों ने शिरकत की एवं विभिन्न योजनओं में आमजन को लाभान्तिव किया गया। शहर के रंगबाडी बालाजी स्थान पर आयोजित शिविर में रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।
उक्त शिविरों में प्रचार वाहन के जरिए माननीय प्रधानमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया। विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा उल्लेखनीय कार्यों के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित शिविरों में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी फिल्म प्रदर्शन से दी गई। विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी से अपनी सफलता की कहानी बताई गई। शिविर में नेता खंडेलवाल, मोतीलाल, ओम गुंजल, रामदेव वर्मा, जगन्नाथ नागर, मोनिका माहेश्वरी एवं अन्य उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य योजनाओं का लिया लाभ-
शिविरों में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं अन्य योजनाओं में बढचढ कर लाभ प्राप्त किया। आयुष्मान कार्ड के लिए मौके पर पंजीकरण किया गया। एचपी गैस एजेन्सी द्वारा उज्ज्वला योजना में रजिस्ट्रेशन कर गैस कनेक्शन जारी किये गये। कृषि विभाग एवं लीड बैंक बीआरकेजीबी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पंजीयन कर वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन प्रदर्शन, सोईल हेल्थ कार्ड प्रदर्शन, प्रगतिशील किसान द्वारा जैविक खेती के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविरों में नगर निगम एवं पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों ने भाग लिया। पंचायत समिति लाडपुरा के आलनिया व कसार, पंचायत समिति इटावा के पीपल्दा व ख्यावदा, पंचायत समिति सांगोद के हिंगोनिया व मामोर, पंचायत समिति सुल्तानपुर के बिसलाई व खेरूला तथा पंचायत समिति खैराबाद के आलोद व सालेडाखुर्द में यात्रा पहुंची।
यहां पहुंचेंगे प्रचार वाहन, लगेंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत 27 दिसंबर को लाडपुरा की ग्राम पंचायत मण्डाना व मांदलिया, इटावा की बंबूलियाकलां व गैंता, सांगोद की बास्याहेडी व दांता, सुल्तानपुर की बडौद व कोटडादीपसिंह एवं खैराबाद की हाथियाखेडी व मदनपुरा में प्रचार वाहन पहुंचेगा एवं दिनभर शिविर लगेंगे।
शहरी क्षेत्र में यहां लगेंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 27 दिसंबर को कोटा उत्तर में मध्यान्ह पूर्व प्राइवेट बस स्टेंड किशोर सागर तालाब व मध्यान्ह पश्चात् भदाना चौराहा, 28 दिसंबर को कोटा दक्षिण में मध्यान्ह पूर्व राउमावि श्रीनाथपुरम सेक्टर सी व मध्यान्ह पश्चात् राउमावि नया गांव, 29 दिसंबर को कोटा उत्तर में मध्यान्ह पूर्व बोरखेडा चौराहा व मध्यान्ह पश्चात् डीसीएम चौराहा, 30 दिसंबर को कोटा दक्षिण में मध्यान्ह पूर्व राउमावि बंधा गांव व मध्यान्ह पश्चात् रामावि पुलिस चौकी के पास जगपुरा, 31 दिसंबर को मध्यान्ह पूर्व नयानोहरा व मध्यान्ह पश्चात् आकाशवाणी में शिविर लगेगा।