बूंदी 23 जुलाई (शिवकुमार शर्मा ) जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र दुर्गेश मीणा आत्मज रामराज जाति मीणा निवासी बासनी ने हिण्डोलीथाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा को एक परिवाद दिया जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार को दिन के करीब 4:00 बजे प्रार्थी व मजदूर रामलाल आत्मज ग्यारसीलाल जाति ऐरवाल निवासी राताबरड़ा के साथ अपनी कृषि भूमि के चारों तरफ पत्थर के कच्चे कोट की बाउंड्री कर रहा था तब ही मुलजिम रामगोपाल आत्मज छगना लाल, राकेश आत्मज राम गोपाल जाति मीणा निवासी बासनी एक राय होकर आए और प्रार्थी के साथ गाली गलौच करने लगे रामगोपाल ने आवेश में आकर अपनी 12 बोर बंदूक निकाली और प्रार्थी के ऊपर फायर कर दिया प्रार्थी ने कोट के पीछे छुप कर अपनी जान बचाई जिसके बाद मुलजिम राकेश ने उक्त बन्दूक को दुबारा लेकर मेरे ऊपर फायर किया दूसरी बार की गोली प्रार्थी के पालतू कुत्ते के शरीर पर लगी जिससे वह घायल हो गया प्रार्थी व उसके मजदूर रामलाल अपनी जान बचा कर घर आए नहीं तो दोनों को जान से खत्म कर देते प्रार्थी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए ।