विभागीय योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन के सामंजस्य से सम्भव

-गैर सरकारी संगठनों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का हुआ समापन


बून्दी, 09 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का समापन गैर-सरकारी संगठनों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम यथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला, रक्तदान एवं एनीमीया जागरूकता कार्यक्रम, प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सखी चैपाल, जिला स्तरीय महिला दिवस इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
      
इसी श्रृंखला में भारत स्काउट व गाइड भवन सभागार में गैर-सरकारी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संतोष कुमार मीणा व विशिष्ठ अतिथि बार काउसिंल अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, जेसीआई उर्जा की अध्यक्ष मेघा नुवाल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमंग संस्थान की अध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डा0 सविता लौरी द्वारा की गई।
      
कार्यशाला में सखी वन स्टाॅप सेन्टर की केन्द्र प्रबन्धक रानू खण्डेलवाल, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र बून्दी से छाया सक्सैना, डीएचईडब्ल्यू से विनिता अग्रवाल द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
   
कार्यशाला के द्वितीय चरण में महिला उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यक्रमों, सुझाव एवं विचार प्रकट करने हेतु आमंत्रित संस्थाओं के साथ द्विपक्षी वार्ता की गई। श्री नारायण सेवा एवं विकास संस्थान से रामसिंह, रिलाइंस फाउन्डेशन से भरत, मंजरी संस्थान से साजिद, शिवी डवलपमेंट सोसाईटी से सफीना शेख, सामाजिक संस्थाओं से प्रभूलाल मीणा, अखिल भारतीय मीणा समाज विकास संस्थान, रामराज, बलाई समाज सेवा संस्थान इत्यादि ने अपने विचार प्रकट किए। बार एसोशिएशन के सचिव संजय जैन ने कार्यशाला में कानूनों की जानकारी प्रदान की एवं बताया कि महिलाओं का उत्थान दो पहलूओं शक्ति व सामथ्र्य से सम्भव है। अपने अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी से उनमेे शक्ति जागृत होगी जो उन्हे सामथ्र्यवान बनाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों में विभाग को विशिष्ठ सहयोग प्रदान करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं यथा मंजरी संस्थान, शिवी डवलपमेंट सोसाईटी, उमंग संस्थान, जेसीआई बून्दी उर्जा, रिलाईंस फाउण्डेशन, बार एसोशिएशन को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
     
विभाग के वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण ने मंच संचालन व धन्वाद भाषण दिया। कार्यशाला में विभाग के लेखाधिकारी केजार अली इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र से पूर्णिमा गौतम, सलोनी शर्मा, आरती शर्मा, आनन्द नवल सखी वन स्टाॅप सेन्टर से प्रियंका नरूका, अनुराधा, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से सुगना, रीना, उमा गौतम, गैर सरकारी संगठनों से अशोक जायसवाल, अनुराधा, कृष्णकांत राठौर, विष्णु,नवीन श्रृंगी साथिन सुनीता जोशी, सोना कुमारी विजय कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।