बारां राजस्थान
खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा- जिला प्रमुख
बारां, 20 फरवरी। 12वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता के तीन दिवसीय आयोजन का सोमवार को जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक समापन हुआ।
जिला प्रमुख ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना का विकास होता है। खेल जीवन के सर्वांगीण विकास में अहम स्थान रखते है। राजस्व खेल प्रतियोगिता के तहत राजस्व विभाग से जुडे़ अधिकारियों, कार्मिकों ने पूरे उत्साह, उमंग व खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र है। जिला प्रमुख ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की सफलता एवं कई प्रतिभाओं को मिले अवसर का उल्लेख भी किया। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने राजस्व प्रतियोगिता के तहत सौहार्द्धपूर्ण माहौल में खेलों के आयोजन एवं इससे जुडे़ प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी, खेल प्रषिक्षक, खिलाड़ी को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर एडीएम एस एन आमेटा, तहसीलदार अब्दुल हफीज, जिला खेल अधिकारी विषाल सिंह, समस्त उपखंड से भाग लेने वाले कार्मिक, आमजन मौजूद रहे। संचालन सुनील शर्मा ने किया।
ये रहे परिणाम-
12वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता के तहत टीम स्पर्धा पुरूष वर्ग के तहत फुटबॉल में विजेता बारां कलेक्टेªट, उप विजेता अन्ता की टीम रही। इसी प्रकार कबड्डी में विजेता अटरू, उप विजेता छबड़ा, वॉलीबॉल में विजेता छबड़ा, उप विजेता छीपाबडौद, वॉलीबॉल शूटिंग में विजेता छबड़ा एवं उप विजेता मांगरोल की टीम रही। टीम स्पर्धा महिला वर्ग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बारां, उप विजेता किषनगंज की टीम रही।
व्यक्तिगत स्पर्धा पुरूष वर्ग के तहत शतरंज सिंगल प्रतियोगिता के तहत बारां के नरेष प्रजापत, बैडमिंटन सिंगल्स में किषनगंज के ऋषि बंसल, बैडमिंटन डबल्स में किषनगंज के ऋषि बंसल व नरेन्द्र गौतम, कैरम सिंगल्स में अन्ता के इमरान खान, कैरम डबल्स में अन्ता के इमरान व मुकेष, टेबल टेनिस सिंगल्स में मांगरोल के धनराज, टेबल टेनिस डबल्स में मांगरोल के धनराज व त्रिलोक, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में अटरू के मनीष, 200 मीटर में छीपाबडौद के अनिल साहू, गोला फेंक में मांगरोल के दिनेष, लम्बी कूद में अटरू के दीपक भाटी, भाला फेंक में बारां के ललित शक्तावत, उंची कूद में मांगरोल के दिनेष नागर विजेता रहे।
व्यक्तिगत स्पर्धा महिला वर्ग के तहत शतरंज सिंगल प्रतियोगिता के तहत बारां की सोनिया पटेल, बैडमिंटन सिंगल्स में किषनगंज की पवित्रा, बैडमिंटन डबल्स में किषनगंज की पवित्रा व सिमरन, कैरम सिंगल्स में किषनगंज की सिमरन, कैरम डबल्स में छबड़ा की प्रियंका व पूजा, टेबल टेनिस सिंगल्स में बारां की सोनिया, टेबल टेनिस डबल्स में बारां की सोनिया व मधु, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में अन्ता की अनिता, 200 मीटर में अन्ता की अनिता, गोला फेंक में अन्ता की अनिता पूनिया, लम्बी कूद में अन्ता की अनिता पूनिया, भाला फेंक में बारां की मनोज कुमारी, उंची कूद में अन्ता की अनिता पूनिया विजेता रही।