जयपुर। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को कडा संघर्ष करना पड रहा है। भर्ती का परिणाम जारी हुए एक महिना हो चुका है लेकिन अभी तक दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी नहीं की है। अभ्यर्थियों ने बेरोजगा महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया। जिसमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और ओबीसी एवं ईडब्लूएस के नए प्रमाण पत्रों को मान्यता देने की मांग की।
शिथिलता की मांग
बता दें की बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा में 9862 पदों पर भर्ती होनी थी। न्यूनतम कट ऑफ लेवल 40% के अनुसार 7069 अभ्यर्थी ही पास हुए। जिसके चलते 2793 पद रिक्त रह गए। ऐसे में अभ्यर्थी न्यूनमत पासिंग Marks में शिथिलता देकर संपूर्ण पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। इस संबध में अभ्यर्थियों ने पहले बेरोजगार संघ अध्यक्ष उपेन यादव के साथ धरना प्रदर्शन भी किया था। और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को भी ज्ञापन सौंपा गया था। मंत्री ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कुल 10157 पदों के लिए 18 एवं 19 जून को बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेश की परीक्षा आयोजित करवाई थी। जिनमें 9862 पद बेसिक कंप्यूटर एवं 295 पद वरिष्ठ कंप्यूटर के लिए है।