बमुलिया माताजी में आयोजित 10 दिवसीय अतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का समापन
-906 रोगियों को दिया परामर्श, 102 के किए ऑप्रेशन
बारां 14 फरवरी। आयुर्वेद विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बमुलिया माताजी में आयोजित 10 दिवसीय अतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का समापन बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच मधु नागर थी। अध्यक्षता आयुर्वेदिक विभाग उपनिदेशक डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच किशन चंद डागर, श्याम मालव, योगेंद्र नागर व संजय खंडेलवाल थे। प्रभारी डॉ. विद्याधर शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी से समापन तक शिविर 916 रोगियों को निशुल्क औषधि व चिकित्सा परामर्श दिया अतरंग में अर्श-मस्सा-भगन्दर के 102 रोगियों को शल्यकर्म के लिए रजिस्टर्ड करके 80 रोगियों की शल्य चिकित्सा की गई।
शिविर में शल्य कर्म डॉ. गोविंद मीणा, डॉ. हरिशंकर मीणा व डॉ. कुशल गौतम ने किया। डॉ. हरिशंकर मीना ने रोगियों को शिविर के बाद ड्रेसिंग और दवाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में डॉ. कमलेश कवरिया, डॉ. राकेश वेदवाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. प्रिंसी कपूर, नर्सिंगकर्मी मुकेश मीणा, शिवशंकर नागर, श्याम सुंदर, रवि दत्त, प्रवीण गोचर, दीपिका मीना, सुदर्शन, राजीव मीना, परिचालक महावीर, देवेंद्र, राजकुमार, संतोष, विनोद, जगदीश, सिकंदर, प्रेम राव आदि ने सहयोग किया।
इससे पूर्व अतिथियों ने भगवान धन्वतंरी की पूर्जा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सहायक शिविर प्रभारी डॉ. राकेश वेदवाल ने शिविर प्रतिवेदन पढ़ा। शिविर में सहयोग करने व सेवा देने वाले चिकित्सा कर्मियों, अधिकारियों व अतिथियों को प्रशंसा पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। उपनिदेशक व सरपंच ने लाभान्वित मरीजों और परिजनों से शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की। समारोह का संचालन डॉ. हरिशंकर मीणा व मुकेश मीणा ने किया।