संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी /
बाघोली में 12वी कला वर्ग में मणकसास सेंटर पर बाघोली शीतला शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिका पलक कवर सेंटर टॉपर रहने पर स्कूल के निदेशक जय सिंह शेखावत ,नागर मल सैनी, प्रधानाचार्य कैलाश सैनी आदि ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। शीतला शिक्षण संस्थान की स्कूल में पलक कवर 91.20, नचिता गुर्जर 8940, खुशी बायल 89, अफसाना बानो 87.40 आदि ने अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।