जयपुर। प्रदेश के 6 जिलों में पंचयाती राज चुनावों की घोष्णा के बाद कांग्रेस का कलह फिर से सामने आ रहा है। अब पंचयाती राज चुनावों में पंचायत समीति सदस्यों और जिला परिषद के टिकट बंटवारों को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना कि जो लोग कांग्रेस को हराकर आये हैं सरकार उन्हें टिकट वितरण कमेटी में शामिल कर रही है।
बता दें कि गलहोत सरकार ने पंचायती राज चुनावों में टिकट वितरण कमेटी में कईं निर्यदलीय विधायकों को शामिल किया है। इस संबध में कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।
दौसा पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि महवा विधानसभा क्षैत्र से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला को टिकट वितरण कमेटी में शामिल किया गया है जो गलत है। वे कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर विधायक बने हैं फिर भी उन्हें कमेटी में रखा गया है।
वहीँ शाहपुरा से विधानसभा चुनाव हारने वाले मनीष यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनाव में निर्दलीय विधायकों के इशारे पर नहीं बल्कि विधानसभा उम्मीदवारों के अनुरोध पर टिकट का बंटवारा करना चाहिए। टिकट बंटवारों के लेकर कई बार बैठक भी हो चुकी हैं जिसमें बसपा और निर्दलीय विधायकों को तवज्जों देने पर सवाल उठाया जा चुका है। हालाँकि दूदू से निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने उपरोक्त मद्दों पर सफाई देते हुए कहा है कि पंचायती राज चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। संगठन के लोगों की बात सुनी जायेगी और उनके अनुसार ही टिकटों का बंटवारा किया जायेगा।