पुलिस द्वारा हेलमेट चालान काटने का कांग्रेस ने किया विरोध

पुलिस द्वारा हेलमेट चालान काटने का कांग्रेस ने किया विरोध
कोटा । परकोटा क्षेत्र में पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चालको के हेलमेट चालान काटने का ब्लॉक कांग्रेस विरोध भारी विरोध जताया ।
ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया ने बताया कि पुलिस द्वारा परकोटा क्षेत्र में अपराधो पर लगाम लगाने के नाम पर नाकेबंदी कर दुपहिया वाहन चालकों का हेलमेट के नाम पर चालान काट कर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर परेशान किया जा रहा है, सोमवार को किशोरपुरा गेट पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस द्वारा हेलमेट चालान बनाने की सूचना पर संदीप भाटिया कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी के नाम पर चालान बनाने का भारी विरोध किया, भाटिया ने बताया कि हेलमेट का चालान काटने वाले मामले मे शहर एस पी पूर्व मे बयान जारी कर चुके है कि राजस्व एकत्रित करना पुलिस का काम नही है, उसके बाद भी पुलिस द्वारा नाकेबंदी के नाम पर हेलमेट का चालान काटा जा रहा है
भाटिया ने आरोप लगाया कि पुलिस नाकेबंदी के दौरान अपराधियों व संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी पहचान करना है न कि वाहन चालको के साथ महिलाओं का भी चालान काटकर उनमे भय पैदा करना, भाटिया ने बताया कि पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान गलत तरीके से हेलमेट के नाम पर चालान काटने का स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है, भाटिया ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस द्वारा अपना रवैया नहीं बदलने पर मंगलवार से इसका भारी विरोध किया जाएगा ।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान