कांग्रेस सेवादल ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती।
कोई भी राष्ट्र बिना अनुशासन के आगे नहीं बढ़ सकता।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी,19 नवंबर, जिला कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यकारी जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में सैनी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद सेवादल ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व में काम किया, इंदिरा ने 13 वर्ष की उम्र में बाल सेवादल के रूप में वानर सेना का गठन किया। उनका मानना था कि अनुशासन जीवन का अंग है। सेवादल हमें अनुशासन का प्रशिक्षण देता है, जो आवश्यक है। कोई भी राष्ट्र बिना अनुशासन के आगे नहीं बढ़ सकता। सेवादल के पूर्व संगठन मंत्री गोपाल दाधीच ने कहा कि इंदिरा गांधी को 1967 में राष्ट्रीय परमाणु कार्यक्रम शुरू करने, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति व बैंकों के राष्ट्रीयकरण आदि जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेने का श्रेय जाता है। प्रदेश संयुक्त सचिव विकास शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने जैसा साहसिक फैसला लेने और बांग्लादेश के गठन और उसके साथ मैत्री और सहयोग संधि करने में सफल होने के बाद बहुत तेजी से भारतीय राजनीति के आकाश पर छा गई थी। संगोष्ठी का संचालन बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीणा ने किया। कार्यक्रम को रामकरण मीणा, इस्तियाक अली, बाबूलाल वर्मा, राजेंद्र सिंह,रविन्द्र चतुर्वेदीने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजेंद्र मालव, राजू लाल मीणा, लोकेश कुमार मालव, कुलदीप मीणा, राजेंद्र प्रसाद, धनराज मीणा, रामकुमार गुर्जर, अमरलाल मीणा, मदन लाल गुर्जर, ब्रजमोहन यादव, दीनबंधु राठौड़, सूरजमल राठौड़, दयाराम गौड़, मनोज मालव, गोबरीलाल गुर्जर, शंकर लाल बेरवा, जितेंद्र जारवाल मौजूद रहे।