कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली महारैली में लिया भाग

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 1 जून ,आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव अवसर पर कांग्रेस सेवादल की आजादी गौरव यात्रा के समापन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलवाकर कर कहा कि देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। भाजपा की केंद्र सरकार ने धर्म व जाति के आधार पर भारत को तोड़ने की कोशिश की है। ऐसे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि भारत को मजबूती से जोड़े व देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में आम जनता का सहयोग लेकर तानाशाही सरकार का मुकाबला करें। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कहा कि सेवादल की रीती नीतियों व सिद्धांतों पर चलते हुए सेवादल कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें। समापन कार्यक्रम का संचालन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल बून्दी के प्रदेश सचिव राजकुमार सैनी, प्रदेश संयुक्त सचिव विकास शर्मा, कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव इस्तियाक अली, कम्युनिकेशन जिला कोऑर्डिनेटर चेतन कुमार सैनी, रामकुमार गुर्जर, विष्णु सैनी, पांचू लाल बेरवा, बनवारीलाल मेघवाल, हैदर अली व भीमसाल मीणा मौजूद रहे।