Bundi: अमृता धवन के राष्ट्रीय सचिव बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी-चर्मेश शर्मा*
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
*धवन की नियुक्ति से बूंदी में भी हर्ष की लहर*
बूंदी 23 अप्रेल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रही अमृता धवन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव के साथ राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में एनएसयूआई की ओर से प्रभारी रहे राजस्थान बीज निगम के निदेशक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा ने अमृता धवन को राष्ट्रीय सचिव बनाने को कांग्रेस पार्टी हित के में बताया है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर के साथ एनएसयूआई के समय में अमृता धवन के साथ काफी कार्य करने का अवसर मिला है।
*छात्र जीवन से ही परिश्रमी है अमृता*
चर्मेश शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन से ही अमृता धवन बहुत ही कठिन परिश्रमी और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी है। उन्होंने एनएसयूआई के समय से ही संघर्ष से अपनी पहचान बनायी है। अमृता धवन के कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तंबोली, एनएसयूआई व किसान कांग्रेस के पूर्व जगरूप सिंह रंधावा, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद देवराज गोचर,महावीर मीणा आदि ने अमृता धवन के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान का सहप्रभारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया है।अमृता धवन व चर्मेश शर्मा का यह फोटो लगभग डेढ़ दशक पूर्व का एनएसयूआई के समय का है।