कोटा 18 नवंबर । महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रचना राठौर व पूर्व ब्लाक सचिव सियाराम नागर , सरिता मीणा, रुकसाना , मंजूर अहमद , डाक्टर इकरार अहमद , विजय सिंह नरूका आदि अनेक लोगो ने कोटा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी संदीप शर्मा के समर्थन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर अभय सिंह कछावा व सुबीर रंजन , मनोज शाह आदि अनेक लोगो ने लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवी के समर्थन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थन में कांग्रेस से जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्य भगवान दास संगत ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण. इस अवसर पर समाजसेवी हरिकृष्ण बिरला व भाजपा नेता पंकज मेहता रहे मौजूद.