सभी वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़े-जिला कलक्टर, विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक

कोटा 3 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित शिविरों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर एमपी मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली। बैठक में विभागवार योजना की तुलनात्मक समीक्षा की गई एवं समस्त विभागों को अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के वंचित पात्र व्यक्तियों को जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिविरों की विस्तार से समीक्षा की गई।


जिला कलक्टर ने निर्देशित किया की शिविर में ज्यादा से ज्यादा योजना के पात्र लाभार्थियों के अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से साझा किए जाएं ताकि आम लोगों का योजनाओं के प्रति विश्वास बढे एवं पात्र लोग योजनाओं में अपना पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने निर्देशित किया शिविर में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनको शिविर में आमंत्रित किया जाए एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्रों, महिलाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा आमजन को अधिकाधिक संख्या में विकसित भारत की शपथ दिलवाकर सभी को भारत के विकास में अपने योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शहर में आमजन को मोटे अनाज के फायदे के बारे में भी विस्तार से बताया जाए एवं कृषको को जैविक खेती के लाभ की जानकारी बताई जाए ताकि जैविक खेती के माध्यम से कृषि को विभिन्न रसायनों से होने वाले नुकसान एवं स्वास्थ्य को होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, योजना  आदि का अधिकाधिक प्रचार  प्रसार किया जाकर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, नोडल अधिकारी ममता तिवारी, आयुक्त नगर निगम उत्तर अनुराग भार्गव, दक्षिण सरिता, डीएसओ पुष्पा हरवानी, डीडीआर अनुपमा टेलर, गजेंद्र सिंह संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार खेमराज शर्मा, सीएमएचओ डॉ जगदीश सोनी मौजूद रहे।