ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को सिपाही ने सीने में मारी गोली, अस्पताल में मौत

जयपुर।  आज रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास की  एक सहायक उप-निरीक्षक ने गोली मारकर ​हत्या कर दी। मंत्री की गोली मारने के  कुछ घंटे बाद मौत हो गई। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास गांधी चौक पर दोपहर करीब एक बजे हुई।
मंत्री के सीने में उस समय गोली मारी गई जब वह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल ने एक बयान में कहा, "चोटों की मरम्मत की गई और दिल की पंपिंग में सुधार के लिए कदम उठाए गए। उन्हें तत्काल आईसीयू देखभाल दी गई। लेकिन बेहतरीन प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।"
फिहला कारणों का पता नहीं चल पाया है कि सहायक उप निरीक्षक ने मंत्री को गोली क्यों मारी। पुलिस ने भी अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है।