दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए समाज सेवी एवं भामाशाहो का योगदान

यतीश कुमार शर्मा
आमेर |

जयपुर शहर के आमेर रोड जलमहल के सामने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुराम दारा मे दिव्यांग बच्चों के लिए दो कमरो का पढाई करने के लिए अलग से एक विभाग बना हुआ है लगभग 34 बच्चे वर्तमान में आ रहे है परन्तु बच्चों को शौचालय की सुविधा नही है जो सुविधा है वो विभाग से दुरी है जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा था इसको देखते हुए राजस्थान मेघवाल परिवार के अध्यक्ष राजकुमार  बुनकर ने स्कूल प्रधानाचार्य शंकर लाल  गुप्ता से सलाह कर शौचालय निर्माण करवाने का निण॔य लिया गया
राजकुमार ने रिमू फाउंडेशन के राजेन्द्र  खंडेलवाल का सहयोग लेकर दिव्यांग विभाग के पास ही आधुनिक सुविधा युक्त शौचालय का निर्माण किया गया राजेन्द्र  खंडेलवाल ने दो व्हील चेयर भी दी है जिसके तहत आज उदघाटन करते हुए भामाशाह रिमू फाउंडेशन के राजेन्द्र खंडेलवाल, जयपुर हैरिटेज वाड॑ 11 पार्षद भूपेंद्र का माला पहनाकर विधालय परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया