संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा फालना
फालना शहर के युवा एवं कर्मठ पार्षद ललित मालवीय ने अपनी सूझबूझ एवं समझदारी का परिचय देते हुए अपने वार्ड 25 में वार्ड की मुख्य गली के नुक्कड़ पर पानी की टंकी से कनेक्शन कर वार्ड के लोगों तक घर-घर तक पानी पहुंचा कर काफी समय से पानी की समस्या से स्थानीय वार्ड के लोगों को निजात दिलाई इस अवसर पर पार्षद के इस कार्य को लेकर लोगों ने उनको धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की इस अवसर पर बधाई देने वालों में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत नगर पालिका अध्यक्षा ललिता रमेश शाह जिला युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र सिद्धावत, भरत त्रिवेदी, देवेंद्र सिद्धावत,अमित मेहता,कुणाल पवार,पारस सोमपुरा,महेंद्र तिवारी, प्रितपाल सिंह छाबड़ा,शिव प्रकाश तिवारी, कल्पेश शर्मा, कुणाल पवार, आदि लोगों ने भविष्य में भी पार्षद से वार्ड में इसी तरह के कार्यों की लोगों ने उम्मीद की।