डिप्टी सीएम से शिष्टाचार भेंट की

जयपुर, विद्याधर नगर विधानसभा से विधायक और राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की गई । श्री राम जन सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया झोटवाड़ा श्मशान घाट की स्थिति बहुत दहयनीय है, डिप्टी सीएम को स्थिति से अवगत कराया गया और पंचायत समिति में कई सालों से उद्घाटन के पश्चात आज तक सेटेलाइट हॉस्पिटल नहीं बना है उस विषय के बारे में भी बताया गया । डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया जल्दी इस दोनों विषयों को संज्ञान में लिया जाएगा ।