नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब - धारीवाल बोले मेरा रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है विकास चाहिए या गुंडाराज

हमने पर्यटन नगरी बनाकर रोजगार दिया,, बीजेपी ने उधोगों को बंद करवाया

कोटा, 6 नवंबर : मेरा रिपोर्ट कार्ड आपके सामने है हमने कोटा को देश ही नहीं दुनिया के बेहतरीन शहरों में स्थापित कर दिया है प्रत्येक क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और कोटा आज अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है मंत्री शांति धारीवाल ने नामांकन रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि गुंडाराज चाहिए या विकास चाहिए, उन्होंने कहा कि पहले गुंडाराज था थर्मल की राख चोरी होती थी खाली प्लॉट पर पत्थर डाल दिए जाते थे और जनता परेशान होती रहती थी मंत्री धारीवाल ने भाजपा प्रत्याशी  पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो आदमी सड़क पर मकान बना ले ,दबाव डालकर सड़क को अपनी बता दे महल बना दे गैर कानूनी काम करने वालों को सजा जरूर मिलती है हाई कोर्ट का डंडा चला तो दीवार हटा दी और अब अदालत में तारीख के लेकर के बचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन न्यायपालिका गैर कानूनी काम करने वालों को सजा जरूर देगी। गैर कानूनी काम में मदद करने वाले तत्कालीन यूआईटी चेयरमैन को भी जेल जाना पड़ा था हमारी सरकार ने हजारों बीघा जमीन जो कब्ज की हुई थी उसको मुक्त करवाया।

जिनको 5 साल दी गलियां उन्हीं को ढोंग लगाने पहुँच गए।


नयापुरा स्टेडियम से हजारों की तादाद में रैली के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे मंत्री शांति धारीवाल ने सर्किट हाउस के बाहर सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमले बोले उन्होंने कहा कि जो मेरे सामने चुनाव लड़ रहे हैं वह 5 साल तक जिनको गालियां देते रहे टिकट लेने के लिए उन्हीं के यहां ढोंग लगाने पहुंच गए। जनता विकास की कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प ले चुकी है बीजेपी को ऐसी करारी मिलेगी जनता अपना मन बना चुकी है।

हमने रोजगार दिलाया बीजेपी ने उद्योगों को करवाया बंद

मंत्री शांति धारीवाल ने नामांकन रैली के दौरान भारी जन समूह को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे पिताजी के वक्त में कोटा उद्योग नगरी कहलाता था कई उद्योग या स्थापित किए गए लेकिन बीजेपी की सरकारों में यह उद्योग बंद कर दिए गए हमने वापस से कोटा को पर्यटन नगरी बनाकर न सिर्फ कोटा का नाम देश और दुनिया में स्थापित करवाया बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी अब मिलने लगा है। धारीवाल ने मंच से कोटा में हुए विकास कार्यों के बारे में दावा करते हुए कहा कि 15 लाख की आबादी वाला देश में ऐसा कोई शहर नहीं है जो ट्रैफिक लाइट फ्री हो जहां सभी जन उपयोगी सुविधाए आवागमन ,पेयजल, चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं  बेहतरीन शहर की तरह उपलब्ध हो कोटा के लोग गर्व से कह सकते हैं कि हम कोटा में रह रहे हैं। मंत्री धारीवाल ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां महंगाई से मुकाबला करने के लिए सरकार ने जनता को राहत प्रदान किया वही चिरंजीवी सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं को देश की अनूठी योजनाएं बताते हुए कहा कि अभी योजनाओं को दूसरे राज्य भी फॉलो कर रहे हैं।

मेरी झूठी शिकायतें की लेकिन जांच में मैं निर्दोष साबित हुआ।

मंत्री धारीवाल ने टिकट में हुई देरी को लेकर भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी झूठी शिकायतें कर दी गई थी लेकिन जब जांच हुई तो निर्दोष साबित होते ही पार्टी ने मुझे एक बार फिर जनता की सेवा का मौका दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं भी शीर्ष नेतृत्व को कहा था कि पहले शिकायतों की जांच कर ली जाए अगर मैं निर्दोष साबित हूं तो मुझे टिकट दिया जाए मैंने बेटे अमित धारीवाल के लिए टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने मुझे ही चुनाव लड़ने का आदेश दिया है इसलिए मैं अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ आपके बीच में आया हूं विकास का यह सिलसिला में थमने नहीं दूंगा। अपने विकास भी देखा है और गुंडाराज भी।

नामांकन रैली में उमरा जन सैलाब नाचते ,गाते पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता शहर वासी

मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार को सुबह पहले सर्किट हाउस गणेश जी मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया और फिर नया पूरा स्टेडियम पहुंचे जहां हजारों की तादाद में कोटा उत्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता और शहरवासियों के साथ विशाल रैली के साथ रवाना हुए। नामांकन रैली का जगह-जगह पर विभिन्न व्यापारिक सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ-साथ शहर वीडियो ने जोरदार स्वागत किया जगह-जगह आतिशबाजी की गई रैली मार्ग में स्वागत द्वार और पुष्प वर्षाओं से स्वागत के लिए लोग आतुर नजर आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नामांकन रैली में ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया वहीं नामांकन रैली के दौरान लोक कलाकारों ने भी अद्भुत प्रस्तुतियों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नामांकन रैली के दौरान गजब का उत्साह देखा गया। रैली की शुरुआत से ही डीजे की धुन पर नाचते गाते कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे मंत्री शांति धारीवाल ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। नामांकन रैली नयापुरा से शुरू होकर अग्रसेन चौराहा , स्वामी विवेकानंद सर्किल एमबीएस रोड से होते हुए कलेक्टरी चौराहे पर पहुंची जहां सर्किट हाउस के पास सभा में तब्दील हो गई। नामांकन रैली के दौरान पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी डॉक्टर जफर मोहम्मद शिवकांत नंदवाना राजेंद्र सांखला ब्लॉक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर ललित शर्मा महापौर राजीव भारती मंजू मेहरा उपमहापौर सोनू कुरेशी पवन मीणा अनिल सुवालका, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल, कांग्रेस के पार्षद, पदाधिकारी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।