Bundi: प्रसिद्ध तीर्थ एवं दर्शनीय स्थल रामेश्वर महादेव मैं शिवरात्रि महोत्सव पर एक दिवसीय मेलें मैं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ।

संवाददाता लोकेश गुर्जर 

रानीपुरा बूंदी 

रानीपुरा(बूंदी) 19फरवरी । क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वर महादेव में शिवरात्रि महोत्सव के तहत रविवार को एक दिवसीय मेला आयोजित हुआ । अल सुबह महादेव की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराकर के चंदन मिश्रित केसर से चर्चित करके आकर्षक श्रंगार के बाद की गई मंगला आरती में ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। सूर्य उदय के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई । जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे ही मेले में महिला पुरुषों बालक बालिकाओं की भीड़ जुटी। आकोदा निवासी लखन गौतम ने बताया कि प्रमुख मंदिर में महादेव के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़ से दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दबलाना थाना पुलिस मय जाब्ते के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रही। तो वहीं देव सेना के कार्यकर्ता, रामेश्वर महादेव विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्य, समाजसेवी व्यवस्था में लगे हुए थे । प्रमुख मंदिर में जुटी भीड़ हर हर महादेव, भम भोले के जयकारे गूंजे मंदिर से पहले परिसर में स्थित दुकानों से महिलाओं ने सौंदर्य सामग्री तथा बालक बालिकाओं ने खिलौने जैसी वस्तुओं की खरीददारी की । बालक बालिकाओं, युवक-युवतियो ने चकरी झूले का आनंद लिया | मुख्य मंदिर खचाखच भरा होने से कई श्रद्धालुओं ने मंदिर के पिछवाड़े स्थित शिव परिवार की तथा अनेक श्रद्धालुओं ने नाले के किनारे शिव मंदिर में बूढ़ेश्वर  महादेव की पूजा अर्चना करके दर्शन लाभ लिया। रामेश्वर तिराहे से ही महादेव में पहुंचने से लोगों को वाहनों की आवाजाही से बार बार जाम की समस्या की परेशानी से गुजरना पड़ा। देरी से महादेव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए पवित्र तक जाने में मशक्कत करनी पड़ी।
'शांति व्यवस्था में  पुलिस थाना दबलाना के जाप्ते में यह रहे मौजूद' थाना अधिकारी रमेश चंद्र मेरोठा, एएसआई शक्ति सिंह, महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल नानूराम गुर्जर, भंवर सिंह शक्तावत, कांस्टेबल  श्रवण डारा, विक्रम सिंह हाडा, शंकरलाल यादव, ओमप्रकाश गुर्जर, सुभाष, रमेश जाखड़, महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।