स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन के तत्वावधान में नगर विकास न्यास, शिक्षा विभाग, राजकीय संगीत माध्यमिक विद्यालय रामपुरा के सहयोग से देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की विभिन्न विद्यालयों की बालक -बालिकाओं ने मनमोहन प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ओपी बुनकर एवं अन्य अधिकारियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभांरभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास राजेश डागा, सीडीईओ प्रदीप चौधरी सहित गणमान्य नागरिक अभिभावक गण उपस्थित रहे।
ये हुए रंगारंग कार्यक्रम
कार्यक्रम का आंरभ सरस्वती वंदना से हुआ, स्वागत गीत की प्रस्तुति द्वारा अतिथियों का सत्कार किया गया। इसके बाद एक से एक बढकर नृत्यों की प्रस्तुतियों ने मनमोहा। पवित्रम नृत्य कला की ओर से ऐ. वतन मेरे आबाद रहे तू की प्रस्तुति दी गई। तो अन्नपूर्णा पब्लिक स्कूल के समूह नृत्य आयो रे शुभ दिन आयो रे ने माहौल में उत्सव के रंग भरे। कार्यक्रम में देशभक्ति, नारी सशक्तिकरण, भक्ति संगीत के साथ ही शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी नृत्य एवं फ्यूजन नृत्य ने सतरंगी आभा बिखेरी। कार्यक्रम में 4 वर्ष के दिव्यांशु ने देश का भविष्य कविता प्रस्तुत की तो, दीपक वर्मा ने भंपग वादन से दर्शकों की दाद पाई। नवरचना स्कूल के समूह नृत्य रग रग में जोश की बूंदों ने माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं प्रतिभागियों का मनोबल बढाया। सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संज्ञा शर्मा एवं ईशान जोहरी ने किया।