विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतिंया -जिला कलक्टर ने किया चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुतिंया
-जिला कलक्टर ने किया चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बून्दी, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को सुखमहल में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शिरकत की। जिला प्रशासन, पुरातत्व विभाग एवं पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों के दल ने कच्छी छोड़ी नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर विदेशी मेहमानों का अतिथि सत्कार भी किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा सुख महल पर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों का बूँदी का पर्यटन साहित्य भेंट कर स्वागत किया गया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पुरातत्व स्थलों रानीजी की बावडी, चौरासी खम्बों की छतरी सुखमहल में देशी-विदेशी पर्यटकों के निःशुल्क प्रवेश की सुविधा रही।
चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, चित्रकृतियों को मिली सराहना
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सुखमहल परिसर में बूंदी ब्रश संस्थान के कलाकारों की ओर से बूंदी के पर्यटन स्थलों को लेकर लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का जिला कलक्टर ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान जिला कलक्टर ने संस्थान के कलाकारों द्वारा प्रदर्शित चित्रकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में आयोजित ‘बूंदी महोत्सव’ में संस्थान के कलाकार अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर बूंदी बाईपास पर चित्रकृतियां बनाकर इसे आकर्षक स्वरूप प्रदान करें।
चित्रकला प्रदर्शनी में सुनील जांगिड़, विजय सिंह सोलंकी, भवंर सिंह सोंलकी, प्रियांश सोनी, युक्ति शर्मा, वंशिका सिंह, तरू जैन, गार्गी श्रृंगी, किरण शर्मा, युवराज सिंह एवं नंद प्रकाश शर्मा ’नंजी’ की चित्रकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व राजपरिवार सदस्य वंशवर्धन सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, बलभद्र सिंह, बूंदी ब्रश संस्था अध्‍यक्ष सुनील जांगिड़, सचिव विजय सिंह, ओमप्रकाश ‘कुक्की’, पुरातत्व विभाग के जगदीश वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बूंदी विकास समिति सदस्य पुरूषोत्तम लाल पारीक ने किया।