CWG 2022: कामनवेल्थ गेम्स में आज टीम इंडिया की भिडंत आस्ट्रेलिया से, लाईव मैच देखने सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। कामनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला किक्रेट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। आज भारतीय महिला टीम आस्ट्रेलिया के साथ अपना पहला मैच खेलकर कॉमनवेल्थ 2022 में पदक जीतेन के अभियान को शुरू करेगी। आज का मुकाबला शाम 4.30 बजे एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जायेगा। भारत को कामनवेल्थ गेम्स में ग्रुप ए में पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और बारबाडोस के साथ रखा गया है। भारत इस मिशन की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेगी। बता दें कि 24 साल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की फिर से वापसि हुई है। वहीं, महिला क्रिकेट टीम पहली बार कॉमनवेल्थ का हिस्सा बनी हैं।

कहां और कितने बजे देखे लाइव मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच मुकबला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 4.30 बजे शुरू हो जायेगा। इस शानदा मुकाबले का सीधा प्रासारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा जहां आप इसका आंनद ले सकते हैं। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सोनीलिव ऐप पर भी देख सकते हैं। आइये यहां हम आपको दोनों टीमों के खिलाडियों के बार में बता देते हैं जो इस कॉमनवेल्थ गेम में टीम के हिस्सा हैं।

Indian women team: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (बनाम), शैफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा। स्टैंडबाय: सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष, पूनम यादव।

 Australia Women team:  एलिसा हीली (डब्ल्यू), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (सी), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, ग्रेस हैरिस, निकोला कैरी, अमांडा वेलिंगटन