पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमला महिला के साथ अपहरण व लज्जा भंग करने का प्रयास दो गंभीर घायल बार-बार वारदात होने पर भी पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्रवाई

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 5 जून सदर थाना क्षेत्र के रायता ग्राम निवासी राजेश नागर पुत्र रामचंद्र नागर ने बताया कि 1 जून प्रातः 6:55 पर उसकी पत्नी सुनीता बाई पैदल ही खेत पर जा रही थी वही रास्ते में आरोपी राजेंद्र नागर, रिंकू नागर पुत्र शयोजी लाल निवासी रायता सदर थाना निवासी ने पूर्व नियोजित योजनाबद्ध तरीके के अनुसार बाइक लेकर आए सुनीता के पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिससे सुनीता नीचे गिर गई आरोपियों ने सुनीता को पकड़कर उठाकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर लज्जा भंग करने की नियत से अपहरण कर ले जाने लगे तब सुनीता जोर जोर से चिल्लाने लगी तभी उसी समय राजेश भी पैदल ही खेत की ओर आ रहा था उसने सारा घटनाक्रम देखा वह बाइक के पीछे दौड़ पड़ा तो आरोपियों ने बाइक तेज दौड़ा दी बचाव का प्रयास करती हुई सुनीता बाइक से कूद गई आरोपियों ने बाइक रोककर साथ रखे तलवार व लोहे का पाइप लेकर राजेश नागर पर जानलेवा हमला करते हुए तलवार व लोहे के पाइप से जोरदार प्रहार किए जिससे राजेंद्र ने तलवार से राजेश के सिर पर जोरदार प्रहार किया तथा रिंकू ने भी लोहे के पाइप से हाथों पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे राजेश बुरी तरह से गंभीर घायल हो गया शोर-शराबा होने से आरोपी सुनीता को वहीं छोड़कर भाग गए राजेश के परिवार के लोगों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया आरोपियों ने पूर्व में भी राजेश पर ऐसी घटना कर रखी है कुछ दिन पूर्व भी राजेश को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी बार-बार हो रही घटना की रिपोर्ट सदर थाने में देने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए गरीब कहां-कहां गुहार लगाए प्रश्न उठता है कि क्या पुलिस आरोपियों से मिली हुई है या कार्रवाई नहीं करना चाहती

http://atulyasansar.com/wp-content/uploads/2022/06/WhatsApp-Video-2022-06-05-at-6.07.53-PM.mp4