नारी निकतेन में मूक बधिर महिला पुष्पा बाई को दिया प्रवेश
कोटा 26 अक्टूबर। सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग नांता द्वारा नारी निकेतन में उपखंड मजिस्ट्रेट छिपाबडौद के आदेश से मूक बधिर महिला पुष्पा बाई को प्रवेश दिया गया है।
अधीक्षक नारी निकेतन अंशुल मेंदीरत्ता ने बताया कि महिला मूक बधिर व मानसिक रूप से कमजोर है और प्राप्त सूचना के अनुसार काचरी थाना अटरू की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि महिला ने लाल रंग की साड़ी व काला रंग का ब्लाउज पहन रखा है। जिसकी उम्र करीब 45 साल है व रंग सांवाला एवं बाल सफेद है। लंबाई करीब 4 फिट है, महिला के दाएं आंख के नीचे चोट का निशान है। महिला अपने बारे में कुछ भी नहीं बता रही है।