संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.
हिंडोली । क्षेत्र के उमर गांव थाना हिंडोली मैं शनिवार को एक विवाहित महिला की सब्जी में कीटनाशक की दवा छिड़कते समय बेहोश होने से शनिवार को महिला की कोटा एमबीएस अस्पताल में मृत्यु हो गई।
महिला के पति गोकुलराम मीणा द्वारा हिंडोली थाने में दी रिपोर्ट मैं बताया कि व स्वयं व उसकी पत्नी पिंकी मीणा गुरुवार शाम 4,5 बजे सब्जी की फसल में दवा छिड़क रहे थे इसी दौरान मेरी पत्नी पिंकी को चक्कर आने की शिकायत हुई मैं पास में ही अपने घर पानी लेने के लिए गया में पानी लेकर वापस आया तो मेरी पत्नी खेत पर बेहोश पड़ी हुई मिली पिंकी की मां व परिजन व में स्वयं इसको लेकर उपचार के लिए देवली अस्पताल लेकर गये वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरी पत्नी पिंकी को कोटा रैफर कर दिया गया इसके बाद में और मेरी सास सुगना देवी गुरुवार रात को एमबीएस कोटा अस्पताल मैं मेरी पत्नी को भर्ती कराया इलाज के दौरान शनिवार को अल सुबह मेरी पत्नी पिंकी की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका पिंकी के दो बच्चे 8 वर्ष 10 वर्ष के हैं पति भी मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था अचानक हुए इस दुखद घटना के कारण परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया । गांव वालों ने गमहीन माहौल में मृतका का दाह संस्कार किया।