बाल सप्ताह के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

बाल सप्ताह के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

बूंदी, 15 नवंबर। ‘मेरा बचपन, मेरे अधिकार’ बाल अधिकार सप्ताह के दौरान दूसरे दिवस पर राजकीय अंबेडकर छात्रावास बूंदी द्वितीय में बाल अधिकार विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अवसर पर सहायक निदेशक रामराज मीना, एक्शन एड इंडिया से कोऑर्डिनेटर मांगीलाल शेखर संरक्षण अधिकारी गोविंद कुमार गौतम राम भवन गौतम सरफराज एवं बच्चे उपस्थित रहे। जिले में संचालित टैगोर आश्रय ग्रह एवं टैगोर निराश्रित बालगृह, तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह बूंदी एवं अमरपाली निराश्रित बाल गृह हिंडोली में बाल देखरेख संस्थाओं में आवासी बच्चों के साथ ड्राइंग रंगोली बनाना इत्यादि रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। साथ में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेरणादायक मनोरंजन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया