Delhi News: मध्य दिल्ली में एमसीडी का ट्रक पलटा, चार लोगों की मौत

दिल्ली न्यूज डेस्क।  आज शनिवार को  मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में  एमसीडी का एक ट्रक पलट गया जिसकी चपेट में चार जने आ गये जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। इस हादसे में चारों की मौत हो गई। 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देर रात करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि आनंद पर्वत की गली नंबर 10 पर एक ट्रक पलट गया है और उसमें मजदूरों सहित कुछ लोग फंस गए हैं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सेन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ट्रक को क्रेन की मदद से उठा लिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला।

पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति किल्लू (40) को पास के जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। किल्लू के अलावा, तीन अन्य पीड़ितों में उसका बेटा अनुज (चार), रमेश (30) और सोनम (25) थे। ये सभी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले थे, डीसीपी ने कहा कि दुर्घटना के समय लड़का इलाके में खेल रहा था। अधिकारी ने कहा कि तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जो पलट गया और सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर गिर गया। ट्रक चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है, उन्होंने कहा कि शवों को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की मोर्चरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए मजदूर मोती (40) के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है.