Bundi: अधिवक्ता जुगराज चौहान के हत्यारों को सजा दिलाने व मृतक आश्रितो को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान 

अभिभाषक परिषद बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन


अभिभाषक परिषद बून्दी ने रखा कार्य स्थगित व दिया ज्ञापन।                        

बूंदी 20 फरवरी। जोधपुर में 18 फरवरी को अधिवक्ता जुगराज चौहान की सड़क पर की गई  हत्या पर  अभिभाषक परिषद बूंदी ने आज कार्य स्थगित रखा परिषद के अध्यक्ष आनन्द सिंह नरूका ने बताया कि अधिवक्ता जुगराज चौहान की नृशंस हत्या पर अधिवक्ताओ में काफी रोष है परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर ज्ञापन दिया कि अधिवक्ता के सभी हत्यारों को तत्काल पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जावे मृतक अधिवक्ता को 50 लाख आर्थिक सहायता दिलाई जावे साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जावे परिषद के उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम ने जानकारी दी कि  अभी लंबे समय से अधिवक्ता गण की प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की जा रही थी चुनावी बजट में लागू किए जाने की संभावना थी सरकार द्वारा बजट में इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है अधिवक्ताओ का सरकार के विरुद्ध काफी रोष है ज्ञापन में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई है ।
इस दौरान अधिवक्ता कैलाश नामधराणी  राजेंद्र जैन लाला, नवेद केसर भूपेंद्र सक्सेना योगेंद्र दाधीच अनुराग शर्मा महेश मंत्री मुकेश जोशी नूपुर मालव कविता कहार अशोक मीना अंकुर माथुर नीरज वर्मा  पंकज दाधीच जगदीश गुप्ता हेमराज मीणा  राजेंद्र जैन संजय शर्मा संजय जैन प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।