मेहंदीपुर बालाजी के महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज का देवलोक गमन ।

मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के महंत श्री किशोरपुरी जी महाराज ने अपने जयपुर आवास पर अंतिम सांस ली।
पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी तीन दिन पहले ही रूटीन टेस्ट के लिए जयपुर लाये गए थे आज सुबह करीब 9:30बजे अचानक तबियत बिगड़ गई थी दोपहर 12:15 बजे ली अंतिम सांस । पूज्यनीय महाराज के जाने के बाद मेहंदी पुर बालाजी मे दौड़ी शोक की लहर । सभी दुकानदारो ने अपनी सभी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया, ओर मंदिर के पट भी बंद कर दिए गए हैं ।
मेहंदीपुर बालाजी मे सारि सुख सुविधा और वहा की प्रसिद्धि ओर स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल ओर पुलिस थाना महंत जी की देन है। आज पूरे महन्दीपुर बालाजी मे शोक व्याप्त है।