उप निदेशक ने किया आयुर्वेद चल चिकित्सा औषधालय का निरीक्षण
बारां 19 फरवरी। सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा ईकाई का सोमवार को आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रभूदयाल शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी तथा अस्पताल परिसर में हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई और कार्यवाही के निर्देश दिए। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि उप निदेशक डॉ. शर्मा ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी व अन्य व्यवस्थाएं देखी। मरीजो का फीडबेक लिया। परिसर में हो रहे अतिक्रमण की जानकारी लेकर जिला कलक्टर को अवगत कराने के निर्देश दिए। अस्पताल के बगल में दो पड़ोसियों द्वारा गेट खोलकर अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे अस्पताल भवन जीर्ण-शीर्ण हो रहा है।
इस बारे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करया जा चुका है। उप निदेशक शर्मा ने अतिक्रमण हटाने के लिए चिकित्सालय प्रभारी डॉ. मीणा को निर्देशित किया गया कि वे तीन दिवस में अतिक्रमण की सूचना से अवगत कराएं। इसके बाद नोट बनाकर कार्यवाही के लिए जिला कलक्टर को प्र्रेषित किया जा सके। साथ ही हाल ही में बम्बूलिया माताजी गांव में लगाए गए 10 दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर के रोगियों के लिए फोलोअप शिविर 22 फरवरी को चल चिकित्सा इकाई परिसर में लगाने के निर्देश दिए।