झालरा में भरा देव दास जी महाराज का मेला

झालरा में भरा देव दास जी महाराज का मेला

मेले में कुश्ती दंगल का भी हुआ आयोजन

दूरदराज से आए पहलवानों ने दिखाया दांवपेच

मेलों से बढ़ती है आपसी भाईचारे की भावना ..... मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

नीमकाथाना l
सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील के गांव झालरा में देव दास जी महाराज का मेला भरा l मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की l मेले के दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया l जिसमें राजस्थान के अलावा दिल्ली ,यूपी ,गुजरात ,गुड़गांव के पुरुष व महिला पहलवानों ने अपने दाव पेच दिखाएं l मेले में मुख्य अतिथि समाजसेवी मदन लाल भावरिया थे l जिन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि मेले हमारी आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाते हैं l कुश्ती दंगल में विजय अमित गुडगांव रहा जिसने अंतिम 11000 रुपए की कुश्ती जीती l जिन्होंने छगन खटुनरा को पराजित किया l इस दौरान सरपंच माली राम, राम सिंह ,धर्मपाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे lबताया जाता है कि सिद्ध संत देव दास जी महाराज की याद में यहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है |