संवाददाता शिवकुमार शर्मा
केशोरायपाटन बूंदी
शनिअनिष्ट निवारक के लिए भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु
https://youtu.be/atjF-SBtK9kकेशोरायपाटन 30 अप्रैल केशोरायपाटन चर्मण्यवती नदी तट के पास स्थित अतिशय प्राचीन तीर्थ स्थल मैं विराजमान जैन धर्म के 20वें तीर्थकर मुनिसुव्रत नाथ स्वामी के अतिशय क्षेत्र मैं शनिवार को शनि अमावस्या मनाई गई मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए देश भर से आए श्रद्धालुओ का मेला लगा रहा।मुनिसुव्रत नाथ स्वामी की शनि अनिष्ट निवारक के रूप में होने से शनि अमावस्या पर दर्शनों का विशेष महत्व माना गया है आस्था को लेकर शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं का अतिशय क्षेत्र में आना शुरू हो गया था जो दूसरे दिन शाम तक चलता रहा अल सुबह 6 बजे मंत्रोच्चारण से भूगर्भ- ग्रह में पाटन वाले बाबा के जयकारों के बीच मुनिसुव्रत नाथ स्वामी की मूलनायक प्रतिमा पर 5 भक्तों ने बोली लगाकर शांति धारा कलशाभिषेक कर शनि दोष निवारण के लिए पूजन किया।दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही इसके चलते व्यवस्था में जुटे प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी, जैन समाज, महिला मंडल व णमोकार नवयुवक मंडल व्यवस्था में जुटे रहे।