संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
शहर स्थित वैद्य दाऊ दयाल जोशी राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय तलवंडी में राष्ट्रीय दिवस धन्वंतरि त्रयोदशी के उपलक्ष में दिनांक 25 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया|
मुख्य अतिथि रहे पंकज बागड़ी होलसेल व्यापार संघ हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी, चिकित्सालय प्रभारी डॉ अंजना शर्मा एवं कैंप प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार भार्गव ने बताया कि
इस शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी एवं राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं कोटा के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अशोक शर्मा ने किया |
जिसमें पंकज बागड़ी को पुष्पमाला दुपट्टा एवं साफा पहनाकर उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए सम्मानित किया एवं डॉ वितूल खंडेलवाल के सहयोग के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया|
सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के उपचारों से किया जनता को लाभान्वित
चिकित्सालय प्रभारी डॉ अंजना शर्मा ने बताया कि इस शिविर में पंचकर्म चिकित्सा हेतु डॉ चंद्रेश तिवारी, स्त्री रोग एवं बाल रोग परामर्श हेतु डॉ अंजना शर्मा, पूरी बॉडी की निशुल्क जांच के लिए डॉक्टर वितूल खंडेलवाल जो स्वास्थ्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं जिनके द्वारा डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रमाणित अत्याधुनिक कंप्यूटराइज मशीनों द्वारा संपूर्ण शरीर की जांच की निशुल्क सेवा 200 से अधिक व्यक्तियों को दी गई संस्थान के शाखा प्रबंधक भरत माथुर, गौरव वर्मा एवं नीरज वर्मा ,मौसमी बीमारियों हेतु डॉ. अरविंद शर्मा एवं जूही गर्ग, एक्यूप्रेशर के लिए डॉक्टर चित्रा भटनागर एवं पीके भटनागर, रानी गोरी ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की
शिविर में कोटा के सैकड़ों नागरिकों को निशुल्क औषधि निशुल्क जांच का लाभ प्राप्त हुआ अतिरिक्त निदेशक महोदय श्री केसी नंदवाना एवं उपनिदेशक महोदय ललित कुमार शर्मा द्वारा आशीर्वचन प्रदान किए गए
कोटा के भामाशाह एवं संस्थाओं द्वारा किया गया सहयोग
होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी एवं चिकित्सा स्टाफ एवं महावीर सखी वीरा इंटरनेशनल सोसायटी द्वारा किए गए विशेष सहयोग एवं अन्य फार्मा कंपनियों के सहयोग से प्रतिदिन सभी आम जन कोऔषधियों का वितरण किया गया|
रविवार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ मांडवी गौतम द्वारा निशुल्क ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया
समापन 2 नवंबर 2021 मंगलवार को आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धनवंतरी की जयंती मनाई गई
चिकित्सालय प्रभारी वैद्य अंजना शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद डॉ के सी नंदवाना ने बताया कि लोक कल्याण की भावना से आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आयुर्वेद की दिनचर्या को हमें अपनाना होगाl समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं आयुर्वेद के उपनिदेशक डॉ ललित कुमार शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद के स्वास्थ्य सिद्धांतों का पालन करते हुए आमजन स्वस्थ रह सकता है l
डॉ सुरेंद्र भार्गव ने पोषण विषय पर व्याख्यान दिया l पंकज बागड़ी सहित 21 प्रतिभाओं को किया सहयोग एवं सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए
इस समारोह में 21 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गयाl जिसमें होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाड़ौती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी डॉ मनोज विजयवर्गीय डॉक्टर चंद्रेश तिवारी डॉक्टर मांडवी गौतम महावीर इंटरनेशनल वीरा
सखी के अध्यक्ष सुलोचना जैन सचिव सीमा जैन कोषाध्यक्ष मिथिलेश जैन डॉ विपुल खंडेलवाल राजेंद्र एवं उर्वशी गोंदिया का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया | डॉक्टर नित्यानंद शर्मा नेय नवीन आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के बारे में राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया l अंत में डॉ अंजना शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया |