स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित

-लोकतंत्र के महोत्सव में सबकी अपनी-अपनी महती जिम्मेदारी है-जिला निर्वाचन अधिकारी

कोटा 10 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना ने स्वीप कार्यक्रम के तहत् सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में सबकी अपनी अपनी महती जिम्मेदारी है जिसका हम सभी निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तो आगामी 25, नवम्बर को राज्य के विधानसभा चुनाव में कोटा जिले में अधिकाधिक मतदाताओं का मतदान करवा पायेगें।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 25 नवम्बर को जो विधानसभा चुनाव राजस्थान में हो रहे हैं उसमें कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नही रहें। इसके लिए सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। उन्हें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना है। उन्होंने सभी स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने मोहल्लों, आसपास के क्षेत्र में फ्लेक्स, वाट्सअप ग्रुप, आपसी संवाद, संकल्प पत्र एवं अन्य प्रचार माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचें एवं उन्हें मतदान की तिथि, समय एवं मतदान केन्द्र की जानकारी से अवगत कराएं। साथ ही यह भी अवगत कराएं कि इस बार प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक मतदान का समय नियत है इस अवधि में मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मतदान अवष्य करें।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि जिला प्रषासन द्वारा मतदाता जागरूकता के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जो निसन्देह मतदान के प्रतिषत में वृद्वि करेगा और इस मतदाता जागरूकता अभियान में स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के जुड़ जाने से कोटा जिला मतदान के प्रतिषत में अग्रणी जिलों में रहेगा।

स्वीप नोडल प्रभारी ममता तिवारी ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर गत् बार कम मतदान हुआ है उन मतदान केन्द्र के मतदाताओं को प्रेरित कर अधिकाधिक मतदान करवाना होगा तभी कोटा जिला राजस्थान में मतदान के क्षेत्र में राजस्थान के अग्रणी जिलों में आ सकेगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप की भी जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सामूहिक आयोजनों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को भी आयोजित करने का आव्हान किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेषक राजेष डागा ने कहा कि जिले में पहली बार स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी विभागों से आपसी समन्वय कर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार के बारे में जागरूक होकर मतदान कर सकें।

संयुक्त निदेषक ओम प्रकाष तोषनीवाल ने बताया कि आगामी दिनों में दिव्यांगजन कान्कलेव, एकलनारी संवाद, ट्रान्सजेण्डर मतदाता समागम, नव मतदाता सम्मेलन, विमुक्त एंव घुमन्तु परिवारों के मध्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विभाग द्वारा 19 नवम्बर से 22 नवम्बर तक जिले में आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, एसएसआई के संरक्षक गोविन्द राम मित्तल, गायत्री परिवार एवं गुजराती समाज से जीडी पटेल, एलबीएस के कुलदीप माथुर, डॉ भीमरॉव समिति के विनय सिंघल व चर्तुभुज खिंची, रीना किन्नर, ह्युमन हेल्प लाईन के रविन्द्र जैन, पेट्रोलियम एसोसिएषन के तरूमित बेदी, कर्मयोगी सेवा संस्थान के राजाराम कर्मयोगी, डॉ आरएस साहनी, सर्वोदय के फारूख, यज्ञदत हाडा सहित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।