विद्युत बिल बकाया राशि उपभोक्ताओं के डिस्कॉम काटेगा कनेक्शन।

विद्युत बिल बकाया राशि उपभोक्ताओं के डिस्कॉम काटेगा कनेक्शन।

फालना,महेंद्र मेवाड़ा

फालना खंड कार्यालय के अधीन उपखंड फालना, बाली, बेड़ा, नाणा, तखतगढ़ ,सुमेरपुर के विद्युत बिल बकाया राशि उपभोक्ताओं के कनेक्शन अभियान चलाकर काटने की कार्रवाई शुरू की गई। मीटर इंस्पेक्टर सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि उच्च अधिकारियों प्राप्त निर्देशानुसार विद्युत बिल बकाया राशि वसूली हेतु अधिशासी अभियंता निमेन्द्र राज सिंह ,सहायक अभियंता फालना नरेंद्र कुमार शर्मा एवं समस्त उपखंड के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता टीमें बनाकर विद्युत बिल बकाया राशि वसूल करेंगे एवं राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेंगे।