लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू

राजसमन्द। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ भंवरलाल ने ली सभी प्रकोष्ठों के प्रभारियों, अतिरिक्त प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक लेकर विस्तार से की तैयारियों की समीक्षा, आचार संहिता के लागू होने से लेकर मतदान एवं मतगणना तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा, जिला कलेक्टर ने कहा सभी विभाग टीम भावना से काम करते हुए शांतिपूर्ण चुनाव  संपन्न कराए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय रखें, सूचनाओं का समय समय पर आदान प्रदान करते रहें, कोई भी समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं, कलक्टर ने कहा : चुनाव को पूरी तरह गंभीरता से लें, कोई लापरवाही स्वीकार  नहीं होगी, करीब 2 घंटे तक चली चुनाव संबंधी यह बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी बृजमोहन बैरवा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हनुमान सिंह राठौड़, नाथद्वारा मंदिर मंडल सीईओ, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया सहित अन्य स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।