निक्षय योजना के तहत जिला कलक्टर ने क्षय रोगियों को बांटे पोषण किट
-पोषण किट वितरण से पहले रोगियों की काउंसलिंग करने के निर्देश
बूंदी, 14 जुलाई। निक्षय योजना के तहत गुरूवार को रेड़क्रॉस सभागार में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने क्षय रोगियों को रेडक्रॉस द्वारा तैयार प्रोटीन डाइट युक्त पोषण किट वितरित किए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि पोषण किट वितरण से पूर्व क्षय रोगियों की सत्र आयोजित कर कांउसंिलंग की जावे, ताकि खाना प्लेट तक ही नहीं प्लेट से पेट तक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि दाल और रोटी संयमित डाइट है। पोषण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी के सहयोग से सिलिकोसिस रोगियों के लिए भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की जांच लैब में बुखार की जांच के साथ एनीमिया की भी जांच की जानी चाहिए
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अशोक विजय ने बताया कि रेडक्रॉस की ओर से बूंदी शहर में क्षय रोगियों को छः माह तक पोषण किट उपलब्ध कराए जाएंगे। पोषण किट में दाल, दलिया व मूंगफली शामिल है। शीघ्र किट में सोयाबीन बडी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, त्रिलोकचंद जैन, ओ.पी.जैन, मीनू शर्मा, धु्रव व्यास, के.सी. वर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में वाईस चेयरमेन राजेन्द्र रावका ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोत्तम लाल पारीक ने किया।
संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी राजस्थान