जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने सोमवार सुबह 9:45 बजे नगर परिषद् कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
-निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
राजसमन्द। जिला कलेक्टर को देखकर नगर परिषद् के कर्मचारियों में हड़बड़ी मच गई और जो कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे वे अचानक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला कलेक्टर ने नगर परिषद् कार्यालय में सभी प्रभागों और शाखाओं में घूम कर कामकाज की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने लंबित पत्रावलियों को तुरंत प्रभाव से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों से बात कर लंबित विकास कार्यों और स्वायत्त शासन विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर कि पूछाताछ। परिसर का अवलोकन कर उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई की स्थिति को भी देखा। जिला कलक्टर ने समय पर कार्यालय आने और सभी योजनाओं में अधिकाधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए।