जिला कलक्टर ने डाबी के जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी (कोटा संभाग)

जिला कलक्टर ने डाबी के जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण

  • छात्रावास में बालिकाओं से बंधवाई राखी
    बूंदी, 10 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने गुरूवार को डाबी के जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, बड़ा तालाब की पाळ पर चल रहे नरेगा कार्याे व श्रीगोपाल गौशाला (पराणा) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलिकोसिस मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं भी जानी।
    जिला कलक्टर ने डाबी के जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास पहुँच कर वहां निवासरत बालिकाओं के कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी बालिकाओं से राखी बंधवाई और बालिकाओं को बून्दी जिला कलेक्ट्रेट का आने का निमंत्रण भी दिया।
    इसके बाद जिला कलक्टर डाबी के बड़ा तालाब की पाळ पर मनरेगा कार्याे का निरीक्षण किया और यहां अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। जिला कलक्टर ने पराणा स्थित श्री गोपाल गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को भी सराहा। उन्होंने गोवंश में फैल रहे लंपी स्किन बीमारी को लेकर सोडियम हाइपोक्लोराइट दवा का छिड़काव करवाने के लिए संचालकों को निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने पक्षी विहार का निरीक्षण भी किया।