ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
जिला कलक्टर ने सुनी जन समस्याएं, समाधान के दिए अधिकारियों को निर्देश
बूंदी, 18 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई त्रि स्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को कलक्टेªट परिसर स्थित जन सुविधा केन्द्र में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जन समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 45 नये प्रकरण आये तथा पुराने प्रकरणों को भी जल्दी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, शौचालय निर्माण, विद्युत, नालियों की सफाई, सीवरेज से संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके लिए जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सभी जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को कहा कि प्राप्त प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित कर आमजन को राज्य सरकार की मंशानुरूप राहत प्रदान की जावे। साथ ही प्राप्त प्रकरणों को पोर्टल पर भी अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। आगामी जनसुनवाई से पूर्व ही सभी प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
थैलिसिमिया पीड़ित को मिली राहत
त्रि स्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को आयोजित जन सुनवाई में पहुंची थैलिसिमिया पीड़िता को राहत मिल गई। जन सुनवाई में पहुुंची नैनवां रोड़ क्षेत्र निवासी थैलिसिमिया पीड़िता महिला ने अपनी समस्या जिला कलक्टर को बताई। इस पर जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कर राहत देने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा महिला के एक माह के राशन का इंतजमा कर दिया गया। साथ ही नैनवां रोड़ क्षेत्र में ही उसके लिए रोजगार का प्रबंध भी कर दिया। सहायक निदेशक राकेश वर्मा ने महिला को अस्पताल आने-जाने में होने वाली परेशानी के मद्देनजर भामाशाहों के सहयोग से स्कूटी दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
जन सुनवाई जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) एयू खान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, उपखण्ड अधिकारी हेमराज परिडवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।