‘कॉफी विद कलक्टर’ मंे जनजाति छात्रावास की बालिकाओं से मिले जिला कलक्टर

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

‘कॉफी विद कलक्टर’ मंे जनजाति छात्रावास की बालिकाओं से मिले जिला कलक्टर
-बालिकाओं की हौसला अफजाई के साथ ही किया कॅरियर मार्गदर्शन
बूंदी, 18 अगस्त। ‘कॉफी विद कलक्टर’ कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी गुरूवार को डाबी के अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास की बालिकाओं से मुखातिब हुए। इस दौरान जिला कलक्टर ने बालिकाओं की हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने बालिकाओं का कॅरियर मार्गदर्शन भी किया।
जिला कलक्टर ने बालिकाओं द्वारा जीवन के संर्घष में मुस्कराते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बालिकाओं को बॉल पैन भी गिफ्ट किए। इस दौरान बालिकाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी जिला कलक्टर ने जवाब दिए। छात्रावास की बालिकाओं ने जिला कलक्टर को आदिवासी दिवस की तस्वीर भी भेंट की।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने जिला कलक्टर से शैक्षणिक भ्रमण करवाने की बात कही। इस पर उन्होंने बालिकाओं को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही उन्हें शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा। इस दौरान जिला कलक्टर ने छात्रावास में जरूरी सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही।
कक्ष में लगाएंगे ‘बनी ठनी’ की पेटिंग
कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के कला वर्ग संकाय में अध्ययनरत छात्रा सुनीता भील ने उसके द्वारा बनाई गई ‘बनी ठनी’ पेटिंग जिला कलक्टर को भेंट की। जिला कलक्टर ने सुनीता द्वारा बनाई गई पंेटिंग की सराहना करते हुए उनके कक्ष में इस पेटिंग को लगाने की बात कही।