जिले की 25 आंगनबाडी केन्द्रों के लिए जिला कलक्टर ने प्रदान किए खिलौना किट्स

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी( कोटा संभाग)

जिले की 25 आंगनबाडी केन्द्रों के लिए जिला कलक्टर ने प्रदान किए खिलौना किट्स
बूंदी, 10 अगस्त। महारानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी मंे बुधवार को जिले की 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को खिलौना किट्स वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी थे। अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर ने की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बच्चों को सुलेख के माध्यम से हस्त लेख सुधारने और अंग्रेजी को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रांे के लिए 25 विद्यालयों को खिलौना किटों वितरण भी किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बुद्धि प्रकाश पुंडीर ने छात्रों के अध्ययन के लिए पांच डेस्क, तथा महेश पाटोदी ने 11 हजार राशि की दो विद्यालयों को डेस्क हेतु उपलब्ध्ण कराई। इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्रा आरोही राठौड़ ने अंग्रेजी में गांधीजी के जीवन परिचय को प्रस्तुत किया। इससे पहले मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश ने जिला कलक्टर का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर जी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अशोक विजय, कार्यवाहक प्रधानाचार्य नाजिमा खानम, एपीसी दिलीप सिंह गुर्जर, सुनीता कटारा भी मौजूद रहे।