स्काउट गाइड ने मनाया स्थापना दिवस
स्काउट जांच शिविर , रैली व प्रार्थना सभा सहित जिलेभर में हुए विविध आयोजन
जिला कलेक्टर ने किया स्टिकर का विमोचन, दानदाता व भामाशाह दे सकेंगे संगठन को आर्थिक योगदान
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बूंदी 7 नवंबर,
भारत स्काउट गाइड संगठन का स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने स्काउट गाइड के स्टीकर का विमोचन किया । इस अवसर पर जिला कलक्टर गोस्वामी ने संगठन के आर्थिक सहयोग हेतु अंशदान कर आर्थिक सहयोग अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में स्थानीय संघ द्वारा द्वितीय सोपान तृतीय सोपान तथा निपुण जांच शिविर का आयोजन किया गया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल विवाह के विरुद्ध जनचेतना मार्च का आयोजन किया गया। जिले में विभिन्न स्थानीय संघ स्तर पर संगोष्ठी व सर्व धर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।
संगठन के संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि भारत स्काउट गाइड की स्थापना सात नवम्बर 1950 को की गई थी। आज राष्ट्रीय स्तर पर संगठन शिशु अवस्था से 5 वर्ष तक के नन्हे टमटोला, 6 से 10 वर्ष के कब बुलबुल, 10 से 18 वर्ष के स्काउट गाइड व 15 से 25 वर्ष के युवा रोवर रेंजर के रूप में भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्राप्त स्टीकर का जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने विमोचन किया। सीडीईओ जिला मुख्य आयुक्त स्काउट तेज कंवर ने जिला कलक्टर को स्टिकर लगाकर संगठन के आर्थिक सम्बलन हेतु भामाशाह व दानदाताओं के सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति दानदाता व भामाशाह बनकर आयकर मुक्त आर्थिक सहयोग संगठन को दे सकता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीओ गाइड प्रीति कुमारी, स्थानीय संघ सचिव देवी सिंह सेनानी, कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर, यूनिट लीडर हंसराज चौधरी, रोवरमेट आतिश वर्मा, रितेश सोहिल व रोहित सैनी उपस्थित रहें। बालक बालिकाओं व किशोर किशोरियों के सर्वांगीण विकास व योग्यता वृद्धि हेतु द्वितीय सोपान तृतीय सोपान स्काउट गाइड जांच शिविर एवं निपुण रोवर रेंजर जांच शिविर का स्काउट गाइड भवन पर आयोजन किया गया। स्काउट परम्परा अनुसार यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी ने स्काउट प्रार्थना व कैम्प क्राफ्ट के साथ शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में ट्रेनिंग काउंसलर ओंकार सिंह हाडा, बुद्धि प्रकाश पुंडीर, कृष्णकांत राठौर , लोकेश सैनी व गाइड कैप्टन उम्मेहबीबा, रजिया खातून , रश्मि लखोटिया ने विविध विषयों का परीक्षण किया । इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में बाल विवाह के विरुद्ध जन चेतना मार्च का आयोजन बहादुर सिंह सर्किल पर किया गया। स्थानीय संघ हिंडोली नैनवा केशोरायपाटन तालेड़ा ब्लॉक पर स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।