जिला कलक्टर ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ठहराव स्थल पर प्रभावित लोगों से की मुलाकात

ब्यूरोचीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

जिला कलक्टर ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ठहराव स्थल पर प्रभावित लोगों से की मुलाकात
बूंदी, 25 अगस्त। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने गुरूवार को लाखेरी क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर रेस्क्यू किए लोगों के लिए बनाए गए ठहराव शिविर रघुनाथ धर्मशाला, सामुदायिक भवन, अम्बेडकर भवन, ईश्वर नगर स्कूल में जाकर मिले। उन्होंने प्रभावित परिवारों से उनके हालचाल जाने। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और प्रशासन की तरफ उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। आपदा की इस घडी में सब उनके साथ खडे हैं।
इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को चिकित्सा एवं खाद् सामग्री संबंधी परेशानी नहीं आए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जब तब स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक प्रशासन की ओर से हर तरह से सहयोग मिलेगा।