त्रिस्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जन सुनवाई आज

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 15 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए शुरू की गई त्रिस्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत 16 जून को जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन सुबह 11.30 बजे जिला कलक्टेªट परिसर स्थित जन सुविधा केन्द्र में होगा। इसमें जिला कलक्टर रेणु जयपाल आमजन के अभाव अभियोग सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे।
इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा राजस्थान संपर्क सामाधन एवं सीएम सेल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी करेंगी। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जन सुनवाई के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने संबंधित ब्लॉक की पंचायत समिति स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीडियो कान्फ्रेस कक्ष में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।