बेजुबान पक्षियों की सेवा ईश्वरीय कार्य- संदीप शर्मा

विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों एवं स्थानीय निवासियों ने ली संरक्षण की जिम्मेदारी

 

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा। भारत विकास परिषद माधव शाखा द्वारा आज श्रीनाथ पुरम सेक्टर सी स्थित रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पार्क में एवं स्वामी विवेकानंद नगर स्थित मुख्य पार्क में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर पक्षी मित्र अभियान का समापन किया गया माधव शाखा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं माधव शाखा के संरक्षक किशन पाठक ने की शाखा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया बेजुबान पक्षियों की सेवा के लिए माधव शाखा द्वारा उनके लिए शीतल जल की व्यवस्था एवं चुग्गा दाना की व्यवस्था हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए जिसमें स्थानीय निवासियों को परिंडो में जल भरने एवं दाना की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई 15 दिन तक यह अभियान चला एवं कुल 151 परिंडे शाखा द्वारा लगाएं गए आज समापन के अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों एवं स्थानीय निवासियों ने परिंडो में पानी भरने की एवं इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली इस अवसर पर अपने संबोधन में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा बेजुबान पक्षियों के लिए किया गया कार्य ईश्वरीय सेवा का है भारत विकास परिषद निरंतर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के कार्यों में जुड़ा हुआ है जो सराहनीय है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो या अन्य कोई सेवा कार्य हो परिषद हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहा है और इस भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए चलाए जा रहे पक्षी मित्र अभियान के तहत बहुत ही पुण्य और नेक कार्य किया गया है, इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने अपने संबोधन में माधव शाखा द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहां की इससे बड़ा कोई धर्म नहीं, इतनी भीषण गर्मी मैं पक्षियों के लिए भारत विकास परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा यह कार्य किया जा रहा है उन्होंने सभी परिषद परिवार जनों से अपने घरों पर भी पक्षियों के लिए जल एवं दाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया इस अवसर पर माधव शाखा के सचिव चंद्रप्रकाश नागर, कोषाध्यक्ष एचपी गर्ग उपाध्यक्ष सुधीर सक्सेना , विष्णु बंसल, बनवारी विनय, कैलाश चंद गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता, अनिल सक्सेना ,केके सक्सेना, विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा सचिव रघुनंदन शर्मा रमेश चंद नागर सत्य प्रकाश शर्मा एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे